राज्य में पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर में 70 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ - Shaurya Mail

Breaking News

राज्य में पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर में 70 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ

 राज्य में पिछले वर्ष 2,600 हेक्टेयर में 70 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 29 नवंबर 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में पशुपालन व मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुलाक़ात की। इस दौरान सचिव पुरुषाेत्तम ने हाल ही में उत्तराखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राप्त हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार मिलने की मुख्य सचिव काे जानकारी दी।

इस माैके पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मत्स्य पालन विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कई प्रयास कर रही है। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। उत्तराखंड ने पिछले साल 2,600 हेक्टेयर में लगभग 70,000 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!