Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मु आज से 30 नवंबर तक तमिलनाडु के दौरे पर

 राष्ट्रपति मुर्मु आज से 30 नवंबर तक तमिलनाडु के दौरे पर

नई दिल्ली,बुधवार 27 नवंबर 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 30 नवंबर तक तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 28 नवंबर को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु 29 नवंबर को उदगमंडलम स्थित राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे के अंतिम चरण में 30 नवंबर को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!