हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

 हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 25 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य और हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मनीषा के साथ उनके माता पिता और कोच भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने एशियाई चैंपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!