प्रधानमंत्री के 'मन की बात' से मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री धामी

 प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 24 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘ मन की बात’ कार्यक्रम का 116वां संस्करण सुना। इस मौके मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से युवाओं सहित सभी लोग प्रेरित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के लिए आग्रह किया है। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है । उन्होंने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि वे एनसीसी से अवश्य जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से चलाया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब अन्य देशों में भी फैल रहा है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड में भी इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!