महिला समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म : जिलाधिकारी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

महिला समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म : जिलाधिकारी

 महिला समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म : जिलाधिकारी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 24 नवंबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कहा कि स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में चार स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जाएंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में जहां आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकत्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। वहीं सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिलाधिकारी के आइडिया पर एनआरएलएम से स्वयंसहायता समूहों की आजीविका बढाने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि चार स्थानों कचरही परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी मेें यह कार्य शुरू किया जा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!