केदारनाथ की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, विपक्ष को सिखाया सबक : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

केदारनाथ की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, विपक्ष को सिखाया सबक : महेंद्र भट्ट

 केदारनाथ की जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, विपक्ष को सिखाया सबक : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 23 नवंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि केदारघाटी की जनता का यह विश्वास नजीर के रूप में है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है। पार्टी और सरकार उस भरोसे को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनर्गल बयानबाजी करके केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास किया और झूठे विषयों को लेकर जनता के बीच गई। उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को बड़ा झटका देकर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा संगठन के प्रति केदारनाथ की जनता ने जो विश्वास जताया है वह विश्वास एक नजीर के रूप में है। राज्य में आगामी होने वाले निगम और अन्य चुनावों में भी भाजपा इसी प्रकार जीत दर्ज करेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!