स्वास्थ्य मंत्री ने देहरादून में आरजी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने देहरादून में आरजी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

 स्वास्थ्य मंत्री ने देहरादून में आरजी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 नवंबर 2024

राज्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को आरजी हॉस्पिटल देहरादून की नई शाखा का उद्घाटन किया।

आरजी हॉस्पिटल्स के मैनेजमेंट को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि देशभर में इनके 18 हॉस्पिटल्स स्थापित हो गए हैं और आठ लाख से अधिक लोगों को इलाज और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की है। आरजी हॉस्पिटल देहरादून से शहर और प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल पाएगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध होने से गरीबों का भी कल्याण होगा।

इस माैके पर आरजी हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. अविनाश ओझा ने कहा कि आरजी हॉस्पिटल्स हेल्थकेयर का भविष्य आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देहरादून का यह नया हॉस्पिटल एफडीए-स्वीकृत तकनीकों, विशेषज्ञों की टीम और विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त प्रोटोकॉल से सुसज्जित है। यह हॉस्पिटल उत्तराखंड में शॉर्ट-स्टे स्मार्ट सर्जरी सहित आरजी की हॉलमार्क सेवाएं प्रदान करता है, जिससे रोगियों के लिए हॉस्पिटल में कम से कम समय तक रुकना और तेज़ी से ठीक होना सुनिश्चित होता है। उन्हाेंने कहा कि आरजी स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता में मानक स्थापित कर रहा है। हॉस्पिटल उन्नत यूरोलॉजी की देखभाल करता है और नेक्स्ट-जेनरेशन सर्जरी (नेक्सजेन सर्जरी) में भी अग्रणी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!