यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 17 नवंबर 2024

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बैंक घोषित किया गया है. ईज़ 7.0 के तहत पाँच थीम पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कार्यनिष्पादन का आंकलन किया जाता है, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ‘विकसित भारत की ओर बैंकिंग’ थीम के तहत शीर्ष पर रहा और “ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता”, “प्रभावी जोखिम/धोखाधड़ी प्रबंधन, संग्रह और वसूली”, और “उभरती बैंकिंग प्राथमिकताओं के लिए कर्मचारियों का विकास” इन तीन थीम में प्रथम रनर अप का स्थान प्राप्त किया.

बेहतर पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईज़) वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुधार एजेंडा के भाग के रूप में एक पहल है और यह अपने 7वें संस्करण के अंतर्गत है जो “आर्थिक विकास: ग्राहक प्रसन्नता, लचीली बैंकिंग” पर केंद्रित है.

पिछले कुछ वर्षों में सुधार पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ईज़ सूचकांक में लगातार शीर्ष कार्यनिष्पादन के लिए मान्यता दी गई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!