सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला गोरखा राइफल के पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला गोरखा राइफल के पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

 सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिला गोरखा राइफल के पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 17 नवंबर 2024

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में गोरखा राइफल 2/5 (एफएफ) के पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस मौके पर पूर्व सैनिक उपाध्यक्ष कैप्टन खेम बहादुर थापा ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को गोरखा राइफल 2/5 (एफएफ) के 138वें स्थापना दिवस का स्मृति चिन्ह भेंट किया। पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री को बताया कि यह पलटन मात्र ऐसी पलटन है, जिसमें तीन विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त सैनिक है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को 138वें स्थापना दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर 2/5 गोरखा राइफल एफएफ कैप्टन आईबी थापा, सीबी सूबेदार अशोक, राजेंद्र तमंग, श्याम थाप, सूबेदार डीबी थापा, हवलदार अरविंद, हवलदार एनबी थापा आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!