राज्यपाल ने वॉवल्स का किया विमोचन - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

राज्यपाल ने वॉवल्स का किया विमोचन

 राज्यपाल ने वॉवल्स का किया विमोचन

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 17 नवम्बर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार को राजभवन में वैली ऑफ वर्ड्स के पहले संस्करण वॉवल्स का विमोचन किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन केवल साहित्य और संस्कृति का उत्सव नहीं है बल्कि विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान का एक प्रभावशाली मंच भी है।

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट ने सूचनाओं को सर्वसुलभ तो किया है, लेकिन लोगों को किताबों से दूर भी किया है। विशेषकर युवा पीढ़ी में किताबें पढ़ने की प्रवृत्ति बहुत कम हो गई है। इस तरह के आयोजन युवाओं में किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। राज्यपाल ने वैली ऑफ वर्ड्स के आठवें संस्करण के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, प्रतिभागियों और सभी साहित्य व संस्कृति प्रेमियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वैली ऑफ वर्ड्स साहित्य एवं कला उत्सव के निदेशक संजीव चोपड़ा, डॉ. राजेन्द्र डोभाल, ले.ज. पीजेएस पन्नू (रि.), सतीश शर्मा ज्योति धवन, यवंशिका चोपड़ा मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!