शराब की दुकानें और बार आदि निर्धारित समय तक ही खुलें : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

शराब की दुकानें और बार आदि निर्धारित समय तक ही खुलें : मुख्यमंत्री

 शराब की दुकानें और बार आदि निर्धारित समय तक ही खुलें : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 16 नवंबर 2024

उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंता जताई है और अधिकारियों को सुरक्षा नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों-अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाए जाएं। इसके संचालन के लिए निविदा और अन्य सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के लिए विशेषज्ञों-अनुभवी लोगों की एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ना चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने शराब की दुकानें व बार आदि निर्धारित समय तक ही खुलें, इसके लिए सतत निगरानी की जाए। रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर के साथ जांच और ओवरस्पीड वालाें के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अशुंमान और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!