देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूरे : प्रेमचंद अग्रवाल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूरे : प्रेमचंद अग्रवाल

 देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूरे : प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 15 नवंबर 2024

राज्य के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सभागार में गुरुवार को स्मार्ट सिटी परियोजना एवं उससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं और अक्टूबर 2025 तक ग्रीन बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के क्रैश बिल्डिंग, मॉडर्न दून लाइब्रेरी, स्मार्ट वाटर एटीएम, परेड ग्राउंड रिनोवेशन, ड्रेन, स्मार्ट रोड सहित 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा ग्रीन बिल्डिंग का कार्य देर से शुरू होने के कारण अभी तक गतिमान है। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के 10 वार्डों में स्मार्ट सिटी के कार्य कराए गए हैं, जबकि 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 10 वार्डों से बाहर भी निरंतर किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से दी गई कूड़ा गाड़ी भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जानी थी, जिसमें से 750 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों में व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने शहरभर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि शहरभर में लगभग 674 कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से लगभग 496 कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। जबकि विभिन्न जगहों पर रोड कटिंग तथा अन्य कार्यों की वजह से शेष कैमरे कार्यरत नहीं हैं। इस पर मंत्री ने त्वरित कार्यवाही कर अधिकारियों को शेष कैमरों को सुचारू करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्मार्ट सिटी से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तत्परता दिखाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना की सीईओ सोनिका, एसीईओ तीरथ पॉल सिंह आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!