सीएम के निर्देश पर बीयरबार पब पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

सीएम के निर्देश पर बीयरबार पब पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 सीएम के निर्देश पर बीयरबार पब पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 नवम्बर 2024

मुख्यमंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी को शहर में निर्धारित समय के बाद संचालित पाए जाने वाले पब, बार पर स्वतंत्र रूप से कठोर कार्यवाही करने को निर्देश दिए गए हैं ।

रात्रि 1:30 बजे तक जिला प्रशासन की पांच टीमों द्वारा शहर में बार एवं पब पर ताबड़-तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

जिला प्रशासन की 5 टीम जिलाधिकारी के निर्देशन में रात्रि 11:00 के उपरांत जिलाधिकारी कैंप कार्यालय से छापेमारी को हुई थी अलग स्थानों को रवाना ।

जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एवं उप जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट देर रात्रि को भी नगर में छापामारी अभियान चलाया ।

जिलाधिकारी ने स्वयं बिना नेम प्लेट के वाहन से कर रहे थे रेकी, सभी टीमों से संपर्क में थे जिलाधिकारी, निरंतर कर रहे थे टीमों को मॉनिटर एवं निर्देशित । देर रात्रि तक शराब पिलाने पर होगी मुकदमा दर्ज के साथ कठोर कार्रवाई। निरंतर चलते रहेंगे छापेमारी अभियान डीएम ने दिए निर्देश।

किशननगर चौक के समीप में ब्रिस्टल बार, 11:22 बजे को खुला पाया गया जिसे ताला लगाकर उप जिलाधिकारी ने चाबी अपने कब्जे में लेते हुए, बार संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की।

रियोन टुकड़ा के मैनेजर पर प्राथमिक होगी दर्ज, रात्रि 11:00 के उपरांत 20 लोगों से अधिक को शराब परोसते पाए गए, टीम से की अभद्रता।

राल्फ पब पर निर्धारित समय अवधि के बाद शराब पहुंचने पर कार्यवाही एक साथ अलग स्थानों पर हुई, छापेमारी की कार्यवाही।भारी अर्थदंड के साथ सीलिंग की कार्रवाई

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कोई भी बार, पब रात्रि 11:00 बजे के बाद संचालित होना पाया जाता हैं, तो सम्बंधित बार एवं पब के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करते हुए, वैधानिक रूप से लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अमल पर लाई जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!