उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तु शैली में बनी हर की पैड़ी पुलिस चौकी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तु शैली में बनी हर की पैड़ी पुलिस चौकी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

 उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तु शैली में बनी हर की पैड़ी पुलिस चौकी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 12 नवंबर 2024

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। इस पुलिस चौकी का नए सिरे से उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तु शैली में निर्माण किया गया है।

इसके साथ सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 करोड़ 78 लाख रुपये की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्णप की गई योजनाओं में 9 करोड़ रुपये की लागत से पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास एवं विस्तार कार्य, 01 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण कार्य व 03 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से चण्डी देवी पुल के विद्युत फसाड सौन्दर्यकरण का कार्य शामिल है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, विधायक उमेश शर्मा, विधायक वीरेंद्र जाती, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल, डीएम कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी रेलवे सरिता डोबाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के तमाम उच्चअधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!