हारून इम्तियाज ने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय राइफल्स : इंडियन आर्मी’ पुस्तक की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

हारून इम्तियाज ने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय राइफल्स : इंडियन आर्मी’ पुस्तक की भेंट

 हारून इम्तियाज ने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय राइफल्स : इंडियन आर्मी’ पुस्तक की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 12 नवंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से सोमवार को राजभवन में जम्मू के एनसीसी निदेशालय के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की। इस दाैरान हारून ने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय राइफल्स : इंडियन आर्मी’ पुस्तक भेंट की।

इस मौके पर राज्यपाल सिंह ने इस पुस्तक को लिखने के लिए हारून की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा देने का सौभाग्य मिला है और इस पुस्तक ने उन्हें अपनी सेवा के अद्वितीय अनुभवों को फिर से जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने हारून की रिसर्च और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को इतने युवा उम्र में प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना के योगदान उनके समर्पण के प्रति जागरूक करेगी।

उल्लेखनीय है कि हारून इम्तियाज ने एनसीसी कैडेट जानवी के साथ सह-लेखक के रूप में इस पुस्तक खाे लिखा है। यह पुस्तक राष्ट्रीय राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, संचालन कौशल, समर्पण और बहादुर सैनिकों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उसके योगदान को उजागर करती है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!