Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

रविवार 10 नवंबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – सद्विचारों का उदय, लाभ का मार्ग प्रशस्त, नौकरी पदोन्नति विषयक मसला हल, विशिष्टजनों से सम्पर्क, धर्म अध्यात्म में आस्था, राजनैतिक कार्यों में रुचि।
  2. वृषभ – अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग, जिन्दगी में नवीन उपस्थित, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि।
  3. मिथुन – कार्य व्यवसाय में अनुकूलता, परिवार में धार्मिक आयोजन सम्पन्न, उच्चाधि-कारियों से सम्पर्क, मित्रों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, धर्म-कर्म में आस्था।
  4. कर्क – आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम, व्यक्ति विशेष से हानि, सुख-सुविधा का अभाव, मित्रों से मतभेद, वाहन से भय, चोट-चपेट दुर्घटना का आशंका, मानसिक तनाव।
  5. सिंह – सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, योजना फलीभूत, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, यात्रा-प्रसंग।
  6. कन्या – विविध पक्षों में अनुकूलता, समस्याओं का संतोषजनक समाधान, पठन-पाठन में रुचि, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
  7. तुला – नवीन योजना का श्री गणेश, राजनीतिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि, भौतिक सुख के निमित्त व्यय, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, आत्मिक शान्ति।
  8. वृश्चिक – गृहस्थिति विपरीत, स्पष्टबादिता आपके लिए घातक, ताल-मेल का अभाव, बात-बात पर क्रोध, घरेलू समस्याओं से अशांति, वैवाहिक जीवन असंतोषजनक।
  9. धनु – स्वास्थ्य अनुकूल, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, भोग-विलासिता की ओर सम्मान, महत्वपूर्ण उपलब्धि, यात्रा संतोषजनक, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता।
  10. मकर – आर्थिक व्यावसायिक उन्नति, शुभ-भावनाओं का उदय, आत्मीयजनों से मधुरता, आत्मिक शांति, आनन्द की अनुभूति, सुख के जरूरी साधन सुलभ, यात्रा सफल।
  11. कुम्भ – विचारित कार्यों में प्रगति, विवाद का समापन, मित्रों से विचार विनिमय, स्थान परिवर्तन बर्तन का कार्यक्रम, मान सम्मान का सुयोग, वैवाहिक जीवन संतोषजनक।
  12. मीन – योजना की पूर्ति में बाधा, आरोग्य सुख में कमी, लाभ का मार्ग में अड़चन, पठन-पाठन में अरुचि, सुख शांति का अभाव, विचारों में उग्रता, क्रोध की अधिकता।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!