डीएम ने जनमानस से की अपील, बच्चों को भिक्षा नहीं, भोजन, संरक्षण स्नेह व शिक्षा दे - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

डीएम ने जनमानस से की अपील, बच्चों को भिक्षा नहीं, भोजन, संरक्षण स्नेह व शिक्षा दे

 डीएम ने जनमानस से की अपील, बच्चों को भिक्षा नहीं, भोजन, संरक्षण स्नेह व शिक्षा दे

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 05 नवंबर 2024

जनपद को भिक्षावृति से मुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल दृढ़संकल्प से हर स्तर पर कार्य करवा रहे हैं।
बच्चों को वृक्षरवृत्ति से मुक्ति हेतु अपने अभिनव पहल के तहत उन्होंने जनपद के समस्त नगर निकाय वाहनों पर आज से ही बच्चों को भिक्षा न देने हेतु जन जागरूकता जिंगल/संदेश प्रसारित करवाये है। अब जनपद के 400 से अधिक वाहनों में बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्तिहेतु जन जागरूकता की जिंगल/ संदेश प्रतिदिन बजाए जाएंगे।
प्रात: होते ही जनमानस के कानों तक पहुंचेगी नैतिक फर्ज निभाने का सन्देश। याद दिलाते रहेंगे कि बच्चों का अधिकार शिक्षा हैं भिक्षा नहीं। जन-जन का यही हो नारा, भिक्षावृति मुक्त हो देहरादून हमारा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!