जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आज उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आज उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन पर आज उपजिलाधिकारी सदर ने कृषि उत्पादन मंडी परिषद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 04 नवंबर 2024

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।
जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।
जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!