कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद - Shaurya Mail

Breaking News

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद

 कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद

उत्तराखंड(हरिद्वार),शनिवार 02 नवंबर 2024

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज से भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया। काबीना मंत्री ने उन्हें ज्योतिपर्व दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों को त्यौहारों पर हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके आस-पास रहने वाला कोई भी व्यक्ति या परिवार अभाव के कारण त्यौहारों की खुशी से वंचित न रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!