आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

बुधवार 16 अक्टूबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यक्ति विशेष से हानि की संभावना, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, भौतिक सुख-सुविधा में कमी, दाम्पत्य जीवन में तनाव।
  2. वृषभ – स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य हितकर, अधिकारियों से आशानुकूल सहयोग, वाद-विवाद का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
  3. मिथुन – कार्य-व्यवसाय में उन्नति हेतु सुपरिचितों से विचार-विमर्श, अधूरी योजना साकार, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी संबंधों में सुधार, यात्रा सुखद।
  4. कर्क – भाग्योन्नति हेतु नवीन आयाम, नवयोजना का श्रीगणेश, दूसरों के आशसन से मानसिक राहत, परोपकार की भावना जागृत, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त।
  5. सिंह – अभिलाषा कौ पूर्ति में व्यवधान, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, प्रतियोगिता में असफलता, वैवाहिक जीवन में मतभेद, व्यक्तिगत समस्याओं से मन अशांत।
  6. कन्या – भाग्य उन्नति में सहायक, कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान, दाम्पत्य जीवन मधुर, यात्रा आशाजनक।
  7. तुला – व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति की दिशा में प्रयास, राजनैतिक कृत्यों में रुचि, आकस्मिक लाभ का सिलसिला, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, मन प्रसन्न, यात्रा सफल।
  8. वृश्चिक – समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी योजना का सुपरिणाम, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, भौतिक सुख।
  9. धनु – व्यापार में निराशा, धन का अभाव, किसी मुद्दे पर तनाव, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, पारिवारिक उलझनें, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।
  10. मकर – कार्य-व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत, व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं का उदय, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।
  11. कुम्भ – व्यक्तित्व का विकास, बुद्धि चातुर्य से संकल्पसिद्धि, धार्मिक कार्यों में रुचि, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न।
  12. मीन – आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों का निराकरण, उच्चाधिकारियों से लाभ, दाम्पत्य जीवन मधुर, संभावित यात्रा सुखद।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!