डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की हुई मौत, चालक फरार - Shaurya Mail

Breaking News

डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की हुई मौत, चालक फरार

 डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे की हुई मौत, चालक फरार

उत्तराखंड(रामनगर),सोमवार 07 अक्टूबर 2024

नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बाइक सवार मां बेटे की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मां बेटे रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रामनगर रिश्तेदारी में आए हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आया था। बताया गया है कि सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा के पास अज्ञात डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा डंपर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!