खाई में गिरी बाइक, दो युवक घायल, एसडीआरएफ ने निकाला - Shaurya Mail

Breaking News

खाई में गिरी बाइक, दो युवक घायल, एसडीआरएफ ने निकाला

 खाई में गिरी बाइक, दो युवक घायल, एसडीआरएफ ने निकाला

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 सितंबर 2024

रुद्रप्रयाग जनपद में बांसवाड़ा और भीली मार्ग के बीच एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल खाई में जा गिरी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीआरएफ ने घायल युवकों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बांसवाड़ा और भीली के बीच एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट अगस्तमुनि से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों संग तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि उक्त दोनों व्यक्ति बाइक से अगस्त्यमुनि की ओर आ रहे थे। बांसवाड़ा और भीरी के बीच में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एसडीआरएफ टीम ने पुलिस, डीडीआरएफ व स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में उतर रोप स्ट्रेचर की सहायता से उक्त दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!