राष्ट्रपति का संसद के दोनों सदनों को संबोधन प्रगति और सुशासन का रोडमैप : मोदी - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति का संसद के दोनों सदनों को संबोधन प्रगति और सुशासन का रोडमैप : मोदी

 राष्ट्रपति का संसद के दोनों सदनों को संबोधन प्रगति और सुशासन का रोडमैप : मोदी

नई दिल्ली,गुरुवार 27 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन को व्यापक बताया और कहा कि इसमें प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति जी का संसद के दोनों सदनों में संबोधन व्यापक था और इसमें प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और भविष्य में आने वाली संभावनाओं को शामिल किया गया। उनके संबोधन में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया, जिन्हें हमें अपने नागरिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से दूर करना होगा।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!