प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन पर हमले की निंदा की - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन पर हमले की निंदा की

 प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली,शनिवार 08 मई 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को डेनमार्क की अपनी समकक्ष मेटे फ्रेडरिक्सन पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह बेहद चिंतित हैं।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार को कोपेनहेगन के मध्य में एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। इस हमले में उन्हें हल्की चोट लगी है। उनके कार्यालय यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं, लेकिन वह इस घटना से इस समय सदमे में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर हुए हमले की खबर से मैं बहुत चिंतित हूं। हम हमले की निंदा करते हैं। मैं अपने मित्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!