स्मृति ईरानी और स्वाति मालीवाल सहित 13 लोगों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात - Shaurya Mail

Breaking News

स्मृति ईरानी और स्वाति मालीवाल सहित 13 लोगों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

 स्मृति ईरानी और स्वाति मालीवाल सहित 13 लोगों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

नई दिल्ली,शनिवार 08 जून 2024

निवर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल सहित 13 लोगों ने शनिवार को अलग-अलग उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “स्मृति ईरानी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।”

उपराष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में जयपुर से लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, निसिथ प्रमाणिक, अश्विनी कुमार चौबे और डॉ. सत्यपाल सिंह शामिल थे।

इसके अलावा राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल, केसरी देव सिंह झाला, सुधा मूर्ति, डॉ. भीम सिंह, डॉ. सरफराज अहमद, बंशीलाल गुर्जर और प्रदीप कुमार वर्मा ने भेंट की। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने भी उपराष्ट्रपति से भेंट की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!