प्रधानमंत्री ने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को दी जीत की बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधानमंत्री ने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को दी जीत की बधाई

 प्रधानमंत्री ने सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को दी जीत की बधाई

नई दिल्ली,रविवार 02 जून 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की दोबारा सत्ता में वापसी पर बधाई देते हुए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को दोनों राज्यों में हुई मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश। इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक मजबूती से काम करती रहेगी। वे अरुणाचल प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। यह सराहनीय है कि वे किस तरह पूरे राज्य में गए और लोगों से जुड़े।

प्रधानमंत्री ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एसकेएम और मुख्यमंत्री तमांग गोले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। वे विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया करते हैं। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना करते हैं। हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा सबसे आगे रहेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!