नदी में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल - Shaurya Mail

Breaking News

नदी में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

 नदी में गिरा ट्रक, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),शुक्रवार 24 मई 2024

रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो व्यक्ति घायल हो गये।

रुद्रप्रयाग जिले में तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास गुरुवार की रात एक ट्रक (यूके14 सीए 5030) अनियंत्रित हाेकर नीचे नदी में गिर गया। ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में विशाल पुत्र गगन 18 वर्ष, निवासी पीपलकोटी, चमोली और सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह 21 वर्ष, निवासी नारायण बगड़ चमोली के रूप में हुई है। वहीं मृतक का नाम सूरज सिंह है।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रस्सी की सहायता से सभी को ऊपर लाया। टीम ने शव को जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!