भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज दिल्ली के मालवीय नगर में रोड शो - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज दिल्ली के मालवीय नगर में रोड शो

नई दिल्ली,सोमवार 20 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। नड्डा शाम साढ़े पांच बजे यहां रोड शो करेंगे। उनका रोड शो हनुमान मंदिर मेन मार्केट से शुरू होगा। इसका समापन निरंकारी भवन में होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!