अमित शाह आज त्रिपुरा, मणिपुर और राजस्थान में - Shaurya Mail

Breaking News

अमित शाह आज त्रिपुरा, मणिपुर और राजस्थान में

नई दिल्ली,सोमवार 15 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह व सहकारितामंत्री अमित शाह आज तीन राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर और राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य के आह्वान की पूर्ति के लिए दो जगह जनसभा और एक स्थान पर रोड शो करेंगे। अमित शाह के आज के चुनावी कार्यक्रम का ब्यौरा भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार केंद्रीयमंत्री शाह सबसे पहले सुबह 11 बजे त्रिपुरा में होंगे। वो त्रिपुरा ईस्ट लोकसभा चुनाव क्षेत्र में अगरतला में पीडब्ल्यूडी फील्ड में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद शाह दोपहर 1ः30 बजे इंफाल में होंगे। वो इनर मणिपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा के प्रचार के लिए इंफाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के अनुसार, केंद्रीयमंत्री अमित शाह आखिर में राजपूताना प्रांत राजस्थान के दौरे पर पहुंचेंगे। शाह राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में शाम छह बजे भाजपा के विशाल रोड शो में हिस्सा लेंगे। यह रोड शो सांगानेरी से शुरू होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!