विग्रह डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर में की परिक्रमा - Shaurya Mail

Breaking News

विग्रह डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर में की परिक्रमा

 विग्रह डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर में की परिक्रमा

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग/उखीमठ/मक्कूमठ),शनिवार 13 अप्रैल 2024

पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की विग्रह डोली ने शनिवार को बैसाखी के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये और देव निशानों के साथ परिक्रमा की। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विग्रह डोली के दर्शन किये और परिक्रमा में शामिल हुए इससे पहले उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन किये।

मद्महेश्वर के विग्रह को आज अपराह्न ढाई बजे रथ मे आरूढ़ किया गया। डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिकमा संपन्न की। मद्महेश्वर की डोली के साथ अन्य देव निशानों ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा संपन्न की। उल्लेखनीय है कि मदमहेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार 20 मई को खुल रहे हैं जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुलेंगे।

बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर ने रथ में आरूढ़ हो कर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये और अन्य देव निशानों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर की डोली के दर्शन को पहुंचे थे।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय दिन में ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे और मंदिर मे दर्शन किये। इसके पश्चात मद्महेश्वर भगवान के विग्रह के रथ आरोहण अर्थात उत्सव विग्रह को डोली में बिठाकर मंदिर की परिक्रमा के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंदिर परिक्रमा में बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,कार्याधिकारी आरसी तिवारी,देवानंद गैरोला,स्थानीय हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी, पुजारीगण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,कुलदीप धर्म्वाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!