आम चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की अभियान कमेटी का गठन, खड़गे ने दी मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News

आम चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की अभियान कमेटी का गठन, खड़गे ने दी मंजूरी

 आम चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की अभियान कमेटी का गठन, खड़गे ने दी मंजूरी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 10 अप्रैल 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम चुनाव के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान कमेटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल एमपी ने सूची जारी यह जानकारी दी है।

अभियान कमेटी में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रतिपक्ष नेता चकराता विधायक प्रीतम सिंह अध्यक्ष तो डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अभियान कमेटी में कुल 100 सदस्य के नाम हैं। दरअसल, उत्तराखंड में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। अब चुनाव को महज 10 दिन शेष रह गए हैं, तब जाकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को लेकर जोर पकड़ा है। ऐसे में कांग्रेस को अब पूरे जोर-शोर के साथ काफी दम लगाने होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!