भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शत प्रतिशत जीत का किया दवा - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शत प्रतिशत जीत का किया दवा

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शत प्रतिशत जीत का किया दवा

उत्तराखंड(लोहाघाट),बुधवार 10 अप्रैल 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटें जीतेगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

लोहाघाट के निजी होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा के अध्यक्षता व जिला महामंत्री मुकेश कलखुरिया के संचालन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी प्रत्येक बूथ में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बैठक में बूथ प्रबंधन की रचना तैयार करने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीतने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अबकी बार 400 पार भाजपा का नहीं जनता का नारा है और भाजपा बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को समर्पित है। देश में तीसरी बार मोदी सरकार आने जा रही है जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन जिन विधानसभा क्षेत्र को हारी है उन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है इसी को लेकर आज लोहाघाट विधानसभा में बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में संगठन मंत्री अजय ,लोकसभा चुनाव सह प्रभारी अजय मेहरा, विधानसभा संयोजक पूरन सिंह फर्त्याल ,प्रभारी राम दत्त जोशी शंकर दत्त पांडे, हेमा जोशी सतीश पांडे ,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी,मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,सतीश पांडे सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!