भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने 2 वर्ष बाद समर्थकों सहित की घर वापसी - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने 2 वर्ष बाद समर्थकों सहित की घर वापसी

 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने 2 वर्ष बाद समर्थकों सहित की घर वापसी

उत्तराखंड(नैनीताल),शनिवार 06 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडी समिति हल्द्वानी के 2 बार अध्यक्ष रहे मनोज साह की भाजपा में घर वापसी हो गयी है।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व संगठन मंत्री अजेय कुमार ने उन्हें व उनके समर्थकों के साथ देहरादून प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलायी। इससे पूर्व भीमताल विधानसभा से भाजपा छोड़ कांग्रेस से चुनाव लड़े पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी भी भाजपा में घर वापसी कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोज साह ने 2022 में भीमताल विधान सभा से भाजपा का टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उन्हें इस चुनाव में लगभग 5500 मत प्राप्त हुए थे। मनोज छात्र राजनीति से हीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे थे। छात्र संघ के महासचिव के साथ ही साफ-सुथरी छवि के साथ भाजपा में कई बड़े पदों पर रहे। माना जा रहा है कि उनके पार्टी में दोबारा आने से भाजपा को चुनाव में लाभ होगा। आज उनके साथ भाजपा में शामिल होने वालों में रवींद्र कर्नाटक, त्रिलोचन भट्ट, आलम नगदली, खीम बिष्ट, आन सिंह मेहता, रोशन लमगड़िया, गोपाल ढैला, हरीश आर्या, भुवन साह, नारायण ढैला, कंदन बोरा व रतन बोरा भी शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!