उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खड़गे समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, खड़गे समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में उतरेंगे। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के अलावा प्रदेश स्तरीय नेता भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अलका लांबा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम है। इनके अलावा हरीश रावत, करन महरा, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, भुवन चंद्र कापड़ी, काजी निजामुद्दीन, मयूख महर, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश सिंह धामी, मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति, गोविंद सिंह कुंजवाल, डॉ. जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरक सिंह रावत, नव पर्वत, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवाण, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और ज्योति रौतेला भी चुनाव प्रचार में दम भरेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!