चखुवाला में जागरूक मतदाता मंच के तत्वाधान में श्री राम मंदिर चुक्खुवाला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। - Shaurya Mail

Breaking News

चखुवाला में जागरूक मतदाता मंच के तत्वाधान में श्री राम मंदिर चुक्खुवाला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

 चखुवाला में जागरूक मतदाता मंच के तत्वाधान में श्री राम मंदिर चुक्खुवाला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 04 मार्च 2024

आज चुक्खुवाला में जागरूक मतदाता मंच के तत्वाधान में श्री राम मंदिर चखुवाला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभी को जागरूक करने के उदेश्य से मतदान के निमित्त शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ललकार ने कहा कि लोक तंत्र कि मजबूती व मजबूत सरकार जो देश के विकास को आगे ले जाती है और देश को मजबूत बनाती है उसे चुनना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वह लोक तंत्र के महापर्व में मतदाता के रूप में मतदान कर अपनी आहुति अर्पित करें।

उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह लोक तंत्र कि ताकत है कि प्रत्येक नागरिक को ये अधिकार है कि वह आपने विवेक से उचित सरकार को चुन सकता है और प्रत्येक 5 वर्षो के उपरांत वोट डाल कर आपने को गौरवान्वित करता है। प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया कि वह मतदान में भाग लें कर लोक तंत्र के महापर्व में आपनी सहभागिता दे कर अपनी आहुति आवश्य डाले।

इस अवसर पर राहुल लारा, सतीश कपूर, सौरव डोभाल, सतेंद्र भंडारी, सचिन सोंधी, कृष्ण गोपाल रुहेला, अमित वर्मा, राहुल सोनकर, लक्ष्मी पाल, विनोद ध्यानी, चन्दर मोहन अरोड़ा, संदीप गुप्ता, कुलदीप काला, सुरेश शाह, दीपा शाह, अरुण शाह, रवि शर्मा, मीना शर्मा, श्याम सुन्दर, अनस बेग आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!