नैनीताल के तीनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष भाजपा में शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

नैनीताल के तीनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष भाजपा में शामिल

 नैनीताल के तीनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष भाजपा में शामिल

उत्तराखंड(नैनीताल),सोमवार 01 अप्रैल 2024

नैनीताल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार निवर्तमान सांसद अजय भट्ट सोमवार को चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार नैनीताल मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान तीनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए।

इसी सप्ताह बेतालघाट के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो चुके तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह के अनुसार उनके नेतृत्व में व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी सहित कई पदाधिकारी व व्यापारी एवं नगर पालिका के पूर्व सभासद पवन बिष्ट और बच्ची चंद्र, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, अंकुर, पवन आर्या, अर्चना, कमल कुमार, मुकेश, करन रौतेला, कुणाल सिंघानी, सागर आर्या, निखिल सहित 350 लोग तल्लीताल डांठ के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

अजय भट्ट मल्लीताल पहुंचे तो मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी और मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल के अध्यक्ष पुनीत टंडन भी भाजपा का पटका पहनकर भाजपा में शामिल हो गये। इसके अलावा अजय भट्ट के कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल की कुछ महिला कार्यकत्रियां भी पार्टी के चुनाव चिन्ह युक्त टोपियां पहनकर शामिल हुईं। उधर ज्योलीकोट में भल्यूटी की ग्राम प्रधान रजनी रावत के नेतृत्व में एक दर्जन महिलाएं भी भाजपा में शामिल हुईं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!