भाजपा अध्यक्ष ने संभाली हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा अध्यक्ष ने संभाली हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी

 भाजपा अध्यक्ष ने संभाली हारी सीटों के बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी

उत्तराखंड(देहरादून), सोमवार 01 अप्रैल 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में हारने वाले बूथों का प्रबंधन मजबूत करने का जिम्मा उन्होंने अपने हाथों में लिया है। मुख्यमंत्री भी जनता के बीच जा रहे हैं। कुल 23 में से छह विधानसभाओं का दौरा कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 11,729 बूथों को 50 फीसदी से अधिक मतों हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए संगठन रात दिन एक किए है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक दिन दो से तीन विधानसभाओं में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का आशीर्वाद लेने के लिए प्रवास कर रहे हैं। वहीं वह स्वयं प्रत्येक बूथ को पार्टी का अभेद दुर्ग बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर बूथ प्रबंधन समिति की बैठकें ले रहे हैं।

भट्ट ने बताया कि उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव में हारने वाली 23 सीटों के बूथ प्रबंधन समितियों बैठकें शुरू की हैं। आज दो अल्मोड़ा और द्वाराहाट को मिलाकर कुल छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथ प्रबंधन टोली की बैठकें कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इससे पहले बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग, प्रतापनगर, यमुनोत्री में वे बैठक ले चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष खानपुर एवं मंगलोर विधानसभा क्षेत्र में बूथ प्रबंधन टोली बैठक लेकर महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा विश्वास है, लेकिन मतदान तक कोई भी गलती होने की गुंजाइश न हो, इसको लेकर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहते हैं। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है कि मतदान के प्रतिशत को बढ़ाते हुए औसत 75 फीसदी वोट जनता के आशीर्वाद रूप में प्राप्त करना। इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की टोलियों से मुलाकात कर उनके और आगामी एक सप्ताह की रणनीति को अंतिम रूप से साझा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जनता का अधिक से अधिक विश्वास अर्जित किया जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!