होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिल दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिल दी शुभकामनाएं

 होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिल दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 25 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जीएमएस रोड स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!