बिहार के महान विभूतियों ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी : राज्यपाल - Shaurya Mail

Breaking News

बिहार के महान विभूतियों ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी : राज्यपाल

 बिहार के महान विभूतियों ने विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 23 मार्च 2024

राजभवन में ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने उपस्थित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि उन महान विभूतियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस धरती से उठकर विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बिहार राज्य संस्कृति के विविधतापूर्ण और समृद्धता के ताने-बाने से परिपूर्ण है। अनेक लोक पर्व के लिए प्रसिद्ध बिहार का मुख्य लोक पर्व छठ पूजा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी अमित सिन्हा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एजीएफ ट्रस्ट वृंदावन के अवधेश महाराज, अनुज गोविंद सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!