उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

 उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 17 मार्च 2024

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में राजेंद्र भंडारी ने पीयूष गोयल, सीएम धामी और अनिल बलूनी और दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अनिल बलूनी ने राजेंद्र भंडारी को पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिया। राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा को फायदा होगा। क्योंकि गढ़वाल लोकसभा सीट पर राजेंद्र भंडारी ही एक मात्र कांग्रेस विधायक थे।

राजेंद्र भंडारी का राजनीतिक सफर:— राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ से मौजूदा विधायक हैं। इससे पहले हरीश रावत सरकार में राजेंद्र भंडारी मंत्री भी रह चुके हैं। राजेंद्र भंडारी की पत्नी वर्तमान में चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसे प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!