मंत्री जोशी ने किया 178 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री जोशी ने किया 178 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास

 मंत्री जोशी ने किया 178 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 16 मार्च 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 93 मिठ्ठी बेरी के द्रोण विहार में राज्य योजना के अंतर्गत 178.98 लाख रुपये की लागत से नलकूप जलापूर्ति वितरण प्रणाली और तत्संबंधी कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया।

विगत 10 दिनों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। निर्माण कार्य 06 माह के भीतर पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से पानी की समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी। नलकूप के निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत द्रोण विहार और आसपास के क्षेत्रवासियों को पेयजल के संकट से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि द्रोण विहार में लगभग 04 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विभागों के अनेक विकास कार्य गतिमान हैं।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि शीघ्र ही ओवरहेड टैंक निर्माण भी कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र ओवरहेड टैंक का इस्टीमेट बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र वासियों को जन समस्याओं का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य शेष हैं, उनको आदर्श आचार संहिता के बाद भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार, कमल राज, परमेश, अभिनव शर्मा, विष्णु गुप्ता, धर्मा देवी, द्रोण विहार समिति के अध्यक्ष आरएन सक्सेना, सौरभ शर्मा, महिपाल शर्मा, विकास जोशी, करुण सचदेवा, मामचंद, पूर्व प्रधान ललिता देवी, शेर बहादुर, जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!