हाउस आफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख: मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

हाउस आफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख: मुख्यमंत्री धामी

 हाउस आफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को लगेंगे पंख: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून), बुधवार 13 मार्च 2024

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे। यह महज एक ब्रांड नहीं बल्कि राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल के शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने हाउस आफ हिमालयाज पर आधारित वीडियो व वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से यह निश्चित ही जन-जन तक पहुंचेगा। विभिन्न स्वयं सहायता समूह और उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं।

राज्य सरकार में सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में बताया कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों की क्वालिटी को चेक किया जा रहा है। वेब पोर्टल पर विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर राज्य सरकार में मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव पंकज पांडे, सचिव अरविंद ह्यांकी, सचिव नीरज खैरवाल, सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव मनुज गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!