बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे। - Shaurya Mail

Breaking News

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे।

 बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे।

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),शुक्रवार  08 मार्च 2024

विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे। आज पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति की पांच मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा होगी। पंचमुखी डोली छह मई केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यह डोली नौ मई की शाम केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!