मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बड़कोट, रोड शो को मिला यमुना घाटी का अभूतपूर्व समर्थन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बड़कोट, रोड शो को मिला यमुना घाटी का अभूतपूर्व समर्थन

 मुख्यमंत्री धामी पहुंचे बड़कोट, रोड शो को मिला यमुना घाटी का अभूतपूर्व समर्थन

उत्तराखंड(उत्तरकाशी),मंगलवार 05 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को यमुना घाटी के बड़कोट पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम में उनसे संवाद कर लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान लोगों का भारी हुजूम उमड़ा रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौने एक बजे बड़कोट हेलीपैड पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए हर आयु वर्ग के सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुराने तहसील होते हुए उनका रोड शो बड़कोट गांव स्थित रामलीला मैदान पहुंचा। रोड शो में हर आयु वर्ग के लोगों का भारी हुजूम मौजूद रहा। मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकाे सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा की ओर से बड़कोट के मुख्य बाजार में रोड शो के दौरान रैली निकाली गई।

टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा ने यमुनोत्री से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन का इन दिनों जिले भर के गांव-गांव में लाभार्थी संवाद और संपर्क अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, राज्य मंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!