मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गांव का किया भ्रमण - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गांव का किया भ्रमण

 मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गांव का किया भ्रमण

उत्तराखंड(देहरादून/मसूरी), सोमवार 04 मार्च 2024

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 89 कंपनी बाग में गांव भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने इस बूथ में कई लाभार्थियों का सत्यापन भी किया और सरल एप के माध्यम से उन्हें अपडेट किया।

इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से संचालित पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्किल ट्रेनिंग, आयुष्मान योजना और राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग इत्यादि से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर लाभार्थी का फीडबैक लिया और उनकी सहमति के बाद उनके घर के बाहर फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के स्टीकर लगाये।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से दी गई जानकारी के पत्रक भी वितरित किया।

मंत्री ने लाभार्थियों के फोन से पत्रक में दिये गए मोबाइल नम्बर पर मिस काल भी कराई और लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। सामुदायिक भवन में आयोजित सभा में मंत्री जोशी ने कहा कि देश एवं प्रदेशवासी केंद्र और राज्य की किसी न किसी विकास योजना से लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने टिहरी लोकसभा सीट से सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने पर उन्हें बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी प्रकट किया। मंत्री गणेश ने सभी को बूथ के लोगों से डबल इंजन की सरकार को अधिक से अधिक मजबूत करने का भी आह्वान भी किया। मंत्री ने बताया कि इस बूथ में पिछली बार 82 प्रतिशत मत भाजपा को मिले थे, जो इस बार शत प्रतिशत मत भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, बूथ अध्यक्ष मुरारी रावत, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, बीडीसी नीलम मेलवान, नारायण सिंह राणा, अनुज कौशल, मोहन पेटवाल, अमित पंवार आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!