लोक सेवा आयोग की सहायक नियोजक परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित - Shaurya Mail

Breaking News

लोक सेवा आयोग की सहायक नियोजक परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित

 लोक सेवा आयोग की सहायक नियोजक परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित

उत्तराखंड(हरिद्वार), गुरुवार 29 फरवरी 2024

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के नगर एवं नियोजन विभाग में नियुक्ति हेतु सहायक नियोजक एवं सहायक वास्तुविद नियोजक की भर्ती हेतु परीक्षा बुधवार को हुई। किसी परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा दो पारियों में क्रमशः 10 से 12:00 बजे व 2.00 से 4:00 बजे तक लोक सेवा भवन में संपन्न हुई। प्रथम पारी में कुल 411 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 225 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पारी में पंजीकृत 221 अभ्यर्थियों में से 126 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पारी में करीब 55 फीसद व दूसरी पारी में 57 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!