अचानक बिगड़ी आबकारी सचिव की तबीयत, अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने जाना हाल - Shaurya Mail

Breaking News

अचानक बिगड़ी आबकारी सचिव की तबीयत, अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने जाना हाल

 अचानक बिगड़ी आबकारी सचिव की तबीयत, अस्पताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने जाना हाल

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 27 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चिकित्सकों को अच्छी देखभाल के साथ बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

दरअसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी सचिव हरि चंद सेमवाल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी उस वक्त वो किसी काम से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग की समस्या सामने आई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!