उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा बजट - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा बजट

 उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा बजट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 27 फरवरी 2024

धामी सरकार मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे देहरादून विधानसभा में बजट पेश करेगी। राज्य के संसदीय इतिहास में यह पहली बार होगा, जब दोपहर साढ़े 12 बजे बजट प्रस्तुत होगा। इससे पहले शाम 04 बजे बजट प्रस्तुत करने की परंपरा चलती आ रही थी।

विधानसभा कार्यसूची के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी।वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर साढ़े बारह बजे वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय व्यय प्रस्तुत करेंगे।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का कहना है कि बजट बड़े आकार और आमलोगों के हितों से जुड़ा होगा। सरकार का फोकस सशक्त उत्तराखंड का संकल्प रहेगा। इसके अलावा महिलाओं, युवाओं के लिए स्वरोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर 28 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पारण और बजट पर सामान्य चर्चा । 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जबकि एक मार्च को बजट पारित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 90 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित बजट लाने की संभावना है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!