पशु चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा संपन्न
उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 23 फरवरी 2024
उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के तत्वावधान में पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड टू की लिखित परीक्षा गुरुवार को आयोग के परीक्षा भवन में संपन्न हुई। इस परीक्षा में उपस्थिति 78.03 फीसदी रही।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 397 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 310 उपस्थित रहे जबकि 87 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे।