राज्यपाल ने ली महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने ली महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां

 राज्यपाल ने ली महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 18 नवंबर 2024

राज्यपाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का भ्रमण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के अधिकारियों से महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां भी प्राप्त कीं।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा की यह स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन को आमजन तक संप्रेषित कर रहा है। गांधी के विचार आने वाली कई पीढ़ियों तक युवाओं को देशभक्ति के साथ ही सत्य,अहिंसा,प्रेम और सद्भाव के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!